
Deoghar: रहस्यमय परिस्थिति में विषपान करने से गंभीर हुई एक किशोरी को इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किशोरी जिले के देवीपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली है।

पुलिस को दिये आवदेन में नाबालिग की मां का आरोप है कि उसकी नाबालिग बेटी के साथ बहला फुसला कर पप्पू वर्मा पिछले एक वर्ष यौन शोषण करता आ रहा है। कहा है कि 11 मई को बेटी को एक सूनसान जंगल में ले जाकर जबरन शारीरिक संबध बनाया। जब उसकी नाबालिग बेटी ने उससे शादी करने की बात कही तो वह इंकार कर गया और जबरदस्ती जान मारने की नीयत से जहर पिला दिया।

कहा है कि नाबालिग बेटी ने उसे सारी घटना की जानकारी दी। जिसके बाद जब पप्पू बर्मा एवं उसके परिवार वालों जिसमें हिरालाल वर्मा, ईश्वरी वर्मा एवं उमेश पंडित से पुछताछ करने पहुंची तो सभी लोग एक मत होकर उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे।
आवेदन लेकर पुलिस जाांच में जुट गयी है।


