
Deoghar: देवघर जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र के तिलकपुर फाटक के पास एक ऑटो चालक के साथ मारपीट कर छिनतई किये जाने का मामला सामने आया है। घटना 03 अक्टूबर की रात की बतायी जाती है। घायल ऑटो चालक को इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल का नाम दिलीप कुमार है जो जसीडीह थाना क्षेत्र के हुनमान नगर का रहने वाला है। घायल दिलीप ने बताया कि वह जसीडीह से सवारी लेकर रिर्जव में तिलकपुर गया था। वहां से रात को सवारी पहुंचा कर लौट रहा था। उसी दौरान तिलकपुर फाटक के पास दो बाइक से चार अज्ञात युवक वहां पहुंचा और उसे ऑटो रोकने को कहा। उसने डर से ऑटो को रोक दिया। उपरांत सभी युवक मिलकर उसके साथ मारपीट करने लगे। जब वह बेहोश हो गया तो उसे ऑटो के नीचे डाल दिया और उसके पॉकेट से 1200 रूपये नकद लेकर भाग गये।

बताया कि वहां वह बेहोश पड़ा था। देर रात को उसे ऐंबुलेंस के द्वारा इलाज के लिये सदर अस्पताल पहुंचाया गया। इधर घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी गयी है।


