
Deoghar: देवघर नगर थाना इलाके के सूरजमल जलान रोड निवासी शिवम खोवाल के आंवतिका गली में स्थित ड्राइफ्रुट्स दुकान में घूसकर 5 अगस्त को दो अपराधियों ने पांच लाख रूपये रंगदारी की मांग की थी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दिया था।

इसमें नगर पुलिस मामला दर्ज कर कार्रवाई में जुटी ही थी की अपरधियों ने पुलिस को चुनौती देते हुए ठीक उसके दूसरे दिन 6 अगस्त को तीना बदमाश 3.45 बजे दिन में दुकान के पास पहुंचा। दो बदमाश पिस्टल लेकर दुकान के अंदर घूसा और एक धमकी भरा पत्र उसके दुकान में रखकर बाहर निकला और हवा में पिस्टल से फायरिंग करते हुए चलते बने।

हांलाकि नगर पुलिस को इस रंगदारी मामले में कोई बड़ी सफलता अबतक हाथ नहीं लगी है। पुलिस ने इस मामले में बस स्टेंड पानी टंकी इलाके के रहने वाले एक अपराधी छोटू धपरा को गिरफ्तार किया है जिससे पुछताछ करने में जुटी है। फायरिंग में इस्तमाल हुूए पिस्टल को भी पुलिस अभी तक बरामद नहीं कर सकी है।
पुलिस सूत्रों की माने तो रंगदारी मांगने में इस्तेमाल किया गया मोबाइल छोटू धपरा का ही है। पुलिस उसके मोबाइल का भी सीडीआर निकाल कर जांच कर रही है। वहीं इस मामले में दो अन्य नामजद अभियुक्त सत्यम राय और राजकुमार साह अबतक फरार हैं।


