
Deoghar: अलग- अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। सभी घायलों को इलाज के लिसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायलों में दुमका जिला के हंसडीहा थाना क्षेत्र के बिराजपुर निवासी विजय कुमार मृद्धा, सनील मृद्धा और देवघर के मोहनपुर थाना क्षेत्र के बाबूपुर निवासी संतोष कुमार यादव के नाम शामिल हैं।

बिराजपुर निवासी घायल के परिजनों ने बताया कि दोनों बाइक से हंसडीह हटीया गया था। मंगलवार की देर शाम को दोंनो बाइक से घर वापस लौट रहा था। उसी क्रम में खैरीबारी के पास अचानक एक कुत्ता आ गया। जिससे बचने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित हो गयी और दोनों गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
देर रात को दोनों को इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल लेकर पहुंचे और इलाज के लिये भर्ती कराया।



