
Deoghar: बालू माफियाओं द्वारा अवैध तरीके से बालू का परिवहन करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाते है। कुछ ऐसा ही मामला नगर थाना क्षेत्र के बंपास टाउन मोहल्ला में देखने को मिला।

नगर थाना के एसआइ प्रशांत कुमार अपनी टीम के साथ क्षेत्र भ्रमण थे। उसी दौरान उन्हें अवैध तरीके से बालू का परिवहन किए जाने की सूचना मिली। सूचना पर जब वह अपनी टीम के साथ बताए गए स्थान पर पहुंचे तो यहां एक ट्रैक्टर को आते देखा। जांच के लिए ट्रैक्टर को रोकवाया गया।

ट्रैक्टर के रुकने के बाद जब ट्रैक्टर की जांच की गई तो ईंट रखा हुआ पाया। ईंटा हटाने पर अंदर बालू रखा हुआ पाया। हालांकि पुलिस जब जांच कर रही थी, उसी दौरान चालक मौका देखकर भागने में सफल रहा। बाद में पुलिस ट्रैक्टर को जब्त कर थाना ले आई।
पुलिस ट्रैक्टर चालक व मालिक के खिलाफ आगे की कार्रवाई में जुटी है।


