
Deoghar: देवघर जिले के रिखिया थाना क्षेत्र के बरगाछ गांव के झाड़ी में नवजात शिशु मिलने से आसपास में सनसनी फैल गई। उपरांत गांव के एक व्यक्ति ने शिशु को उठाकर इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां नवजात शिशु को एसएनसीयू में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।

घटना के बावत नागौर माहरा ने बताया कि वह अपने घर में था। उसी दौरान झाड़ी में बच्चों की रोने की आवाज सुनाई पड़ी। वह वहां पहुंचा तो देखा की एक नवजात शिशु झाड़ीयों के बीच गड्ढे में पड़ा हुआ है। उपरांत उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां नवजात की हालत गंभीर बताई जा रही है।

अस्पताल प्रबंधन ने घटना की जानकारी रिखिया पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले को लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है।


