रामगढ़: रामगढ़ जिले में स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले सामाजिक तत्वों द्वारा दहशत फैलाने की कोशिश की गई है। जिले के वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र अंतर्गत अमर नगर में दो बाइक को जलाकर पूरी तरीके से राख कर दिया गया।

वेस्ट बोकारो ओपी प्रभारी बैजनाथ ओझा ने शनिवार को इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना शुक्रवार देर रात की है। स्टूडेंट बुक डिपो के संचालक मिथिलेश कुमार गुप्ता की बजाज डिस्कवर बाइक जेएच02जी-6784 व एक फल विक्रेता की बाइक को असमाजिक तत्वों ने आग के हवाले कर दिया।

मिथिलेश कुमार की बाइक उसके दुकान के बगल वाले दुकान की शेड में खड़ी थी। वहीं दूसरी बाइक हीरो होंडा जो फल विक्रेता तुलसी मोदी की थी। उसे भी रोज की तरह शहादत हुसैन गैराज के एक दुकान की शेड में खड़ी कर रखी थी। अमर नगर के वार्ड सदस्य अख़्तर हुसैन ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब 12 बजे चट-चट की आवाज़ सुन कर जब घर से बाहर निकले तो दुकान की शेड में तुलसी मोदी की बाइक को आग की लपटों में जलते देखा।
आगे जाकर देखा तो मिथिलेश की दुकान के बगल में एक और बाइक को जल रहा था। इस घटना से सड़कों के किनारे वाहन खड़ी कर रखने वालों में नई तरह का भय व्याप्त है। वाहनों की चोरियां होती थी पर वाहनों को आग लगा देने की ये पहली घटना है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
इसे भी पढ़ें:
- राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में जा रहे West Bengal के प्रतिभागियों पर हमला, भुसावल स्टेशन पर हंगामा
- मनीषा भनवाला ने रचा इतिहास, World Wrestling Championships में भारत को दिलाया पहला स्वर्ण पदक
- IRCTC केस: दिल्ली की कोर्ट ने राबड़ी और तेजस्वी को 19 नवंबर को पेश होने का आदेश दिया
- Hazaribag में होटल पर फायरिंग, गैंगस्टर राहुल दुबे ने ली हमले की जिम्मेदारी
- Deoghar: फ्लिपकार्ट-अमेजन कस्टमर केयर व एयरटेल पेमेंट बैंक अधिकारी बनकर करते थे ठगी, दो साइबर अपराधी गिरफ्तार



