
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक जारी है। अगस्त माह में लगातार चोर बंद घरों का निशाना बनाने में लगें हैं। हर रात कहीं न कहीं चोरी को अंजाम दे रहें हैं और पुलिस चुपचाप बैठी है। थाना इलाके बेलाबगान हिरणा मोहल्ला निवासी पिंटू वर्णवाल परिवार के साथ 02 अगस्त को किसी कार्यक्रम में भाग लेने संबंधी के घर बिहार के नवादा जिला गये थे।

05 अगस्त को दोपहर एक बजे के आसपास देवघर स्थित अपने घर लौटे तो देखा की घर का ग्रील का लॉक टूटा हुआ है। जब अंदर कमरे में गये तो सारा सामान तितर-बितर था।

कमरे में रखे बक्सा को तोड़कर चोरों ने 60 हजार रूपये नकद, दो जोड़ा सोने का झुमका वजन 08 ग्राम, दो सोने का नथिया वजन करीब 05 ग्राम, दो बच्चे का सोने का लॉकेट वजन 08 ग्राम, चांदी का दो बलिया कीमत लगभग 10 हजार रूपये, चांदी का एक जोड़ा पायल कीमत करीब 10 हजार रूपये की चोरी कर ली गयी।
इसे लेकर पिंटू वर्णवाल ने नगर थाना में शिकायत दिया है।
दूसरी चोरी की घटना थाना क्षेत्र के बमबम बाबा पथ स्थित मिथला बिहार कॉलनी में घटित हुई। जहां राकेश कुमार झा के घर का ताला तोड़कर चोरों ने लगभग चार भर का सोने का जेवरात, चांदी का जेवरात सहित बर्तन वजन करीब 02 किलो तथा पांच हजार रूपये नकद की चोरी कर ली।
इसे लेकर उन्होंने नगर थाना मेें मामला दर्ज कराया है। कहा है कि 30 अगस्त को वह काम से रांची गया था। 31 अगस्त की सुबह दूध देने वाले ने फोनकर बताया कि आपके घर का ताला टूटा हुआ है और सारा सामान बिखरा पड़ा है।
उपरांत उसने चोरी की घटना की जानकार संबधियों को दिया तो घटना की सत्यता का पता चला। नगर पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गयी है।


