
DEOGHAR: देवघर जिले के सारठ थाना इलाके के गोपाल रायडीह गांव में एक 42 वर्षीय महिला की मारपीट व गला दबाकर हत्या कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मृतका का नाम फिमेली सोरेन पति लखीश्वर मरांडी है। इस मामले में सारठ थाना में मृतका के भाई जिले के करों थाना क्षेत्र के लक्षनाडीह निवासी गोपाल सोरेन ने हत्या का मामला दर्ज कराया है।

जिसमे मृतका के पति लखीश्वर मरांडी को आरोपी बनाया है। सारठ पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराने सदर अस्पताल पहुंचे मृतका के भाई गोपाल ने बताया कि उसकी बहन को कोई बाल बच्चा नहीं है। शराब के नशे में उसका पति हमेशा उसके साथ मारपीट करते रहता था।

बताया कि एक दिन पूर्व ही बहन की हत्या कर दी गई थी। दूसरे दिन उसके बहनोई ने फोन कर जानकारी दी उसकी बहन की मौत हो गई है। जब उसके ससुराल पहुंचे तो देखा की बहन के गर्दन में काला निशान है वहीं दोनो पैर के अंगुली में चोट का निशान था। बताया कि उसके पति ने ही मारपीट कर गला दबा कर हत्या कर दी है।


