
Godda महगामा थाना क्षेत्र स्थित भांजपुर में बच्चों के झगड़े के बाद आपसी विवाद में एक व्यक्ति के द्वारा एसिड फेंकने से पांच लोग घायल हो गए। सभी को महागामा रेफ़रल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

घायलों में अफरोजा खातून, गुलबसा खातून, बतूरण बीबी, मोहम्मद अब्बू बसर अंसारी, मो. मेहताब अंसारी हैं। जानकारी के अनुसार बच्चों के बीच आपस में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। अफरोजा खातून विवाद शांत कराने पहुंची।

इसी बीच आलोक साह नामक व्यक्ति अफ़रोज़ा के सिर पर तेजाब का बोतल फोड़ दिया। तेजाब के छीटे से अफरोजा के अलावा अन्य लोग घायल हो गये।
घटना की सूचना मिलने के बाद महागामा थाना थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। इसके बाद आरोपित आलोक साह को गिरफ्तार कर लिया गया है।


