Deoghar : मधुपुर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर राजीव कुमार को निलंबित कर दिया गया है। संताल परगना के डीआइजी अंबर लकड़ा के आदेश पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

इस संबंध में एसपी प्रवीण पुष्कर ने बताया कि मधुपुर थाना क्षेत्र में अवैध कारोबार और गतिविधियों की जानकारी थाना प्रभारी को नहीं होना गंभीर मामला है।

इस संबंध में डीआइजी को रिपोर्ट भेजी गई थी। इसी रिपोर्ट के आधार पर उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। एसपी ने बताया कि नियमित थाना प्रभारी की प्रतिनियुक्ति होने तक मधुपुर अंचल निरीक्षक को थाना प्रभारी का प्रभार सौंपा गया है।
इधर, सूत्रों के अनुसार मधुपुर इलाके में अवैध कोयला लदा वाहन पकड़े जाने के बाद मामले की जांच की गई थी। जांच के दौरान थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप लगे।
बताया जाता है कि उन्हें अपने थाना क्षेत्र से अवैध कोयले के उठाव और परिचालन की जानकारी नहीं थी। इसी आधार पर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।



