नई दिल्ली।

देश के कई इलाकों में भूकंप के झकटे महसूस किए गए हैं।
राजस्थान, दिल्ली एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, जम्मू कश्मीर,उत्तराखंड, राजस्थान सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में शुक्रवार रात भूकंप (Earthquake) के तेज झटके महसूस किए गए हैं।

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (National Center For Seismology) के अनुसार पहला झटका रात 10.31 बजे महसूस किया गया जिसका केंद्र तजाकिस्तान में था और इसकी तीव्रता 6.3 बताई गई है। 10.34 बजे दूसरी बार धरती हिली तो इसका केंद्र पंजाब के अमृतसर में था, जिसकी तीव्रता 6.1 बताई जा रही है।

भूकंप के झटके आते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि अभी तक नुकसान की खबरें नहीं हैं। देर रात आए इस भूंकप का असर राजस्थान में जयपुर, बीकानेर, श्रीगंगानगर में महसूस किया गया।


