
Deoghar: बांका जिले के कटोरिया थाना क्षेत्र के रहने वाले प्रदीप तांती का 10 वर्षीय पुत्र ऋषि कुमार की मौत सर्पदंश की वजह से हो गई।

घटना के संबंध में मृतक के पिता ने बताया कि उनका पुत्र घर के बाहर खेल रहा था। उसी क्रम में उसे किसी जहरीला सांप ने काट लिया। कुछ देर बाद ही उसकी हालत बिगड़ने लगी। आनन-फानन में इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया गया। यहां जांच के उपरांत चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।


