
Deoghar : देवघर साइबर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर मोहनपुर थाना क्षेत्र के चौपा जंगल में छापेमारी कर चार साइबर आरोपित को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया।

इनके पास से छह मोबाइल और पांच सिम कार्ड बरामद किया गया है। आरोपितों के पास से बरामद मोबाइल में ऑनलाइन साइबर ठगी के शिकायत मिले हैं। जिसकी साइबर पुलिस जांच कर रही है।

बताया जाता है कि सभी आरोपित फर्जी फोन पर और पेटीएम कस्टमर केयर पदाधिकारी उपभोक्ता को कैश बैक का झांसा देकर फोन गिफ्ट कार्ड क्रिएट करा कर रेंडम कर ठगी का कार्य करते थे।
जेल गए साइबर आरोपियों में अभय दास सकिन जमनी थाना जसीडीह, मुकेश कुमार पिपरासोल, तारकेश्वर मंडल उर्फ़ बालो साकिन खपचुआं थाना सोनारायथाढ़ी, दीपक कुमार ग्राम लतासारे थाना मोहनपुर के नाम शामिल हैं।
छापेमारी दल में पुनि नागेंद्र कुमार सिंह, पुअनि प्रफुल्य कुमार मांझी सहित कई जवान शामिल थे।


