
Deoghar: देवघर जिले के कुंडा थाना इलाके के हाथी पहाड़ मोहल्ला में चावल बनाने के क्रम में एक महिला झूसल कर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल का नाम निर्मला देवी है।

परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां देखने के बाद ऑन ड्यूटी डॉक्टर उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कर दिया।

परिजनों ने बताया कि वह घर में खाना बना रही थी। चूल्हा पर से चावल उतरने के क्रम में सारा चावल उसके पैर पर गिर गया। जिससे उसका पैर गंभीर रूप से जख्मी हो गया।



