
Madhupur (Deoghar): देवघर जिला के मधुपुर थाना क्षेत्र स्थित बड़ा नारायण पूर गांव के एक घर में घर में घुस कर अकेली महिला के साथ मार – पीट व छेड़ छाड़ करने व महिला के विरोध करने पर घर में आग लगाकर फरार हो जाने के मामले में आरोपी कलीम अंसारी को मधुपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।

बता दें कि बड़ा नारायणपूर निवासी ने मधुपुर थाने में शिकायत दर्ज करायी थी कि बीते 21 जुलाई को आरोपी कलीम अंसारी देर रात डेढ़ बजे घर का दरवाजा तोड़ कर घर में अकेले सो रही बहु के साथ छेड़ – छाड़ व मार पीट किया।जिसका मेरे बहु द्वारा विरोध करने पर आरोपी द्वारा घर में आग लगाकर फरार हो गया ।

जिससे काफी क्षति पहुंची थी।


