
Deoghar: देवघर जिले के रिखिया थाना क्षेत्र के महेशमारा ओवर ब्रिज के पास बाइक सवार बदमाशों ने आमगाछी गांव निवासी अरुण कुमार यादव पर गोली चला दिया। जिससे वह जख्मी हो गया।

घटना के संबंध में पीड़ित ने बताया कि वह अपनी स्कूटी से घर जा रहा था। उसी क्रम में बाइक सवार बदमाशें ने उसपर गोली चला दिया। गोली चलाने के बाद बदमाश मौके से फरार हाे गया।

स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। यहां भर्ती कर घायल का इलाज किया जा रहा है। पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई है।


