
Deoghar: रविवार की अहले सुबह जसीडीह स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के क्रम में एक महिला गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतका का नाम 45 वर्षीय पुष्पा देवी, पति विजय शंकर मिश्रा है। जो उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के रहने वाली थी ।

घटना की बावत बताया जाता है कि मृतका अपने पति के साथ देवघर बाबाधाम दर्शन करने आ रही थी। रविवार को अहले सुबह जसीडीह स्टेशन पर ट्रेन से उतर रही थी। उसी दौरान वह ट्रेन से गिर पड़ी जिससे उसे गंभीर रूप से चोट लग गया।

रेल पुलिस के द्वारा उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां देखने के बाद ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।


