
Deoghar : देवघर जिले के रिखिया थाना क्षेत्र के विरोजी गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया गया, जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक द्वारा उपचार किया गया।

इनमें एक घायल की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जिसे अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है, जबकि तीन अन्य घायलों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

घटना के संबंध में घायल सीता देवी ने बताया कि उनके पति बाहर काम करते हैं और उनके भैसुर के साथ जमीन को लेकर अक्सर विवाद होता रहता है। सीता देवी के अनुसार, वह घर में बैठकर खाना खा रही थीं, तभी उनके भैसुर वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे।
विरोध करने पर लाठी-डंडे से मारपीट शुरू कर दी गई। इस घटना में राहुल कुमार को गंभीर चोट लगी है, जबकि रोहित और सीता देवी भी घायल हो गए। दूसरे पक्ष के अशोक यादव भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज सदर अस्पताल में करने के बाद छुट्टी दे दी गई। घटना की सूचना रिखिया थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।



