
Deoghar: देवघर नगर थाना में वाहन का शीशा तोड़कर चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज कराया गया है। यह मामला बिहार के पटना जिला के कंकड़बाग निवासी जितेन्द्र कुमार ने दर्ज कराया है।

कहा है कि वे देवघर पूजा करने वाहन से आये थे। भर्ती होटल के पास वाहन को खड़ी कर पूजा करने चले गये। उसी दौरान अज्ञात चोरों द्वारा वाहन का शीशा तोड़कर बैग की चोरी कर ली गयी।

बैग में दो एसबीआई का एटीएम, दो मोबाइल सहित अन्य सामान की चोरी कर ली गयी। नगर पुलिस मामला दर्ज कर पड़ताल में जुट गयी है।


