
Deoghar News : देवघर के सोनू मिश्रा के नेतृत्व में अमेरिका में परंपरागत तरीके से छठ पर्व मनाया गया. इसमें अनुराग सौरभ और सलोनी सौरभ ने व्रत रखे थे. इस अवसर पर बड़ी संख्या में अप्रवासी भारतीय शामिल हुए.

इसमें अमेरिका के वुडबूरी शहर के तालाब में भगवान भाष्कर को अर्घ्य देकर सर्वे भवंतु सुखिन: की कामना की. इस संबंध में देवघर निवासी सोनू मिश्रा ने बताया कि अमेरिका में अप्रवासी भारतीयों ने आस्था व श्रद्धा के साथ छठ पर्व मनाया.

इसमें बिहार व झारखंड के 50 से अधिक परिवार शामिल हुए. इसमें अमेरिका के शाकोपी व वुडबूरी शहर के अधिकांश लोग शामिल थे.
यह नहाय-खाय से शुरू होकर उदीयमान भगवान भाष्कर को अर्घ्य देने के साथ समापन हुआ.
इस दौरान चार दिनों तक कॉलोनी में भक्ति का माहौल रहा. घरों में छठ मइया के भजन भजते रहे. इसमें सोनू मिश्रा, मनीष मिश्रा, रेणु मिश्रा, प्रकाश सिंह, रंधीर सिंह, स्तुति सिंह, रोहित मिश्रा, अभिषेक सिंह, प्रभात टेकरीवाल, प्रवीण पांडेय, वर्षा सिंह आदि शामिल हुए.


