
Deoghar: देवघर जिले के जसीडीह थाना पुलिस ने टोटो लूट कांड का उद्भेदन कर लिया है। लूट की साजिश टोटो चालक ने ही रची थी।

बिहार के जमुई जिला के चन्द्रमंडी थाना निवासी टोटो चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं टोटो को भी बरामद कर लिया, लेकिन टोटो में लगे बैट्री गायब मिली।

बताते चलें कि बम्पास टाउन निवासी राजेश सिन्हा ने टोटो लूटे जाने को लेकर मामला दर्ज कराया था।


