
Deoghar: देवघर जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र के गादी गांव में बुधवार को वज्रपात से एक नाबालिग बच्चे की मौत हो गयी।

जानकारी के अनुसार गादी गांव निवासी मंटू कुमार कोयरीडीह 10+2 विद्यालय में बारहवीं का छात्र था। लगभग चार बजे घर से मंटू खेलने के लिए निकला था। उसी दौरान बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए एक पेड़ के नीचे वो खड़ा हो गया था। उसी दौरान वज्रपात हुआ और मंटू चपेट में आ गया।

परिजन को सूचना मिलते ही वो मौके पर दौड़कर पहुंचे और ग्रामीण के सहयोग से आनन-फानन में मंटू को इलाज के लिए जसीडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वहीं मृतक के परिजन रो-रो कर बुरा हाल है। मंटु कुमार उमेश यादव का बड़ा पुत्र था।


