
Deoghar: देवघर-चकाई मुख्य मार्ग पर छाता मोड़ के पास मंगलवार की सुबह हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल का नाम अब्दुल खालिक है जो उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिला के मीरपुर मोहन चक का रहने वाला है। उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे लोगों ने बताया कि वह गांव-गांव जाकर बाइक से दरी और चादर बेचने का काम करता है। वह सुबह चकाई से देवघर बाइक से आ रहा था।

उसी दौरान छाता मोड़ के पास तेज गति से सामने से आ रही एक पिकअप वैन ने उसके बाइक में जोरदार धक्का मार दिया। इस घटना में उसके दाहिने हाथ और सर में गंभीर चोट लग गई। वही बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। धक्का मारने के बाद पिकअप वैन चालक वाहन को छोड़कर घटना स्थल से फरार हो गया।



