Ranchi: लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से आधा दर्जन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म (gang rape) किया। पीड़िता की शिकायत पर दर्ज FIR के बाद पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक अरोपी फरार है। पीड़िता की मेडिकल जांच कराई जा रही है।

पुलिस के अनुसार पंडरिया गांव में एक वैवाहिक समारोह के बाद लड़की अपने मित्र के साथ घर लौट रही थी, तब कुछ युवकों ने दोनों को पकड़कर उनके साथ मारपीट की। उन्होंने लड़की के मित्र को जान मारने की धमकी देकर भगा दिया और लड़की से सामूहिक दुष्कर्म किया। लड़की किसी तरह घर पहुंची।

इसके बाद सोमवार को भंडरा थाने में छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही पांच आरोपियों सुखदेव उरांव, शम्भु उरांव, विकास उरांव, प्रमोद उरांव और माइकल उरांव को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी फरार है।
- Sahibganj में युवक ने पत्नी की गला रेतकर हत्या की, फिर खुद फांसी लगाकर दी जान

- Kolkata incident: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 19, CM अधिकारी ने 25 लाख रुपये मुआवजे का किया ऐलान

- Madhya Pradesh: ग्वालियर हादसे में दो और लोगों की मौत, मरने वालों की संख्या 14 पहुंची

- Deoghar: 15 दिन तक बिजली का काम करने के बाद पैसा मांगने पर मिस्त्री समेत चार से मारपीट

- Deoghar: अलग-अलग सड़क हादसों में एक की मौत, तीन गंभीर




