
Deoghar: संताल परगना के डीआईजी सुर्दशन प्रसाद मंडल ने देवघर साइबर थाना का निरीक्षण किया। मौके पर सीसीआर डीएसपी सह प्रभारी साइबर डीएसपी आलोक रंजन, इंस्पेक्टर केएन सिंह और इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह उपस्थित थे। सबसे पहले डीआईजी को गार्ड ऑफ ऑनर देकर उनका सम्मान किया गया। डीआईजी का निरीक्षण दोपहर से देर शाम तक जारी रहा।

इस दौरान उन्होंने साइबर क्राइम से जुड़े विभिन्न फाइलों की समीक्षा की। साथ ही कई कांडो में उन्होंने आवश्यक निर्देश दिये। इसके आलावा उन्होंने गुणवत्तापूर्ण जांच करने की बात कही। साथ ही तमाम अनुसंधान करने वाले पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि अपराध के अनुसंधान में क्वालिटी से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। डिजिटल एविडेन्स को किस प्रकार कलेक्ट करना है और किस प्रकार उसे सजाना है इन सब बिंदूओं पर उन्होंने कई निर्देश दिये।

कहा कि पूरे देश में देवघर साइबर क्राइम के मामले में चौथे स्थान पर हेै जबकि जामताड़ा पांचवे। कहा कि पूर्व में जामताड़ा पूरे देश में एक नंबर पर साइबर क्राईम के रूप में प्रचलित था। कहा कि संतालपरगना में साइबर क्राइम काफी कम हुआ है। बताया कि सजा कम होने की वजह से साइबर अपराधी जेल से छुटने के बाद दोबारा इस धंधे में जुड़ जाते है।
डीआईजी ने बताया कि पुलिस की नजर अब फर्जी सीम विक्रेता और फर्जी खाता खोलवाने वाले पर है। जल्द ही उनके उपर भी कार्रवाई की जायेगी। चाहे वह बैंक से जूड़े कर्मी ही क्यों न हो।


