![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2022/02/WhatsApp-Image-2022-02-04-at-7.48.13-PM.jpeg)
![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2021/05/WhatsApp-Image-2021-04-27-at-09.45.32-1.jpeg)
Deoghar News: देवघर शहर के बरमसिया रिफ्यूजी कालोनी से सटे एक मोहल्ले में कबाड़ कारोबारी के गोदाम मे गुरूवार की देर रात को भयानक आग लग गयी। कारोबारी शिवनारायण गुप्ता का आरोप है कि किसी ने आग लगा दी। इससे करीब दस लाख का नुकसान हुआ है।
कबाड़ के भंडारण से सटे मनोज दास का अस्बेटस का छोटा सा मकान है। इसमें छह लोग सो रहे थे। लपट ऐसी उठी कि देखते ही देखते उस प्रचंड आग के लपेटे में वह परिवार आ गया। मोहल्ले वासियों ने हो हल्ला करना शुरू किया उपरांत परिवार कि नींद खुली।
![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2023/11/WhatsApp-Image-2023-11-29-at-11.32.48_ffb67fec.jpg)
बताया जाता है कि श्रावणी मेला में डयूटी कर रहे पुलिस वाले नहीं होते तो कई आग कई घर को लपेटे मे ले लेता। यह घटना रात 12 बजे के बाद की बताई जाती है। आसपास के सभी लोग गहरी नींद में थे। श्रावाणी ड्यूटी कर रहे जवानों ने आसपास के लोगों को आवाज देकर जगाया।
![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2023/10/Pearl-Residency_page-0001.jpg?w=696&ssl=)
उपरांत अग्निशमन को फोन किया गया। करीब दस मिनट में अग्निशमन का चार वाहन पहुंचा । उपरांत आग पर काबू पाया गया। अग्नि शामक पदाधिकारी गोपालप्रसाद ने बताया कि यदि तुरंत आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ी घटना हो सकती थी ।
![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2023/01/IMG-20230115-WA0000.jpg)