
Deoghar: देवघर जिले के साइबर थाना पुलिस ने कुंडा, मोहनपुर करौं और मधुपर थाना इलाके से अंतर्राजिय गिरोह के 10 साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर पुछताछ के बाद जेल भेज दिया। ये सभी अपराधी फर्जी बिजली पदाधिकारी बनकर पेमेंट ऑनलाइन महावितरण साइट से उपभोक्ताओं का नाम एवं मोबाइल नंबर प्राप्त कर लेते थे।

उपरांत कॉल कर बिल बकाया होने की बात कह कर झांसे में लेकर ठगी का कार्य करते थे। गिरफ्तार साइबर अपराधियों में बिहार के नावादा जिला के वारसलीगंज थाना क्षेत्र के सोरहीपुर निवासी सतीश कुमार के नाम शामिल हैं। वह कुंडा थाना इलाके के बंधा में रहकर ट्यूशन पढ़ाने के साथ साथ साइबर ठगी का भी कार्य करता था। उसके पास से पुलिस ने एक नॉट बुक भी बरामद किया है जिसकी पुलिस अध्ययन करने में जुटी है। गिरफ्तार साइबर अपराधियों के पास से 27 मोबाइल, 38 सिम, 01 एटीएम, 02 पासबुक, 01 नोटबुक, 03 दो पहिया वाहन बरामद किया है।

कौन – कौन हुए गिरफ्तार
गिरफ्तार साइबर अपराधियों में सतीश कुमार साकिन सारहीपुर थाना वारसलीगंज जिला नावादा बिहार, शक्ति कुमार यादव साकिन चितरपोका थाना मोहनुपर, दीपक कुमार मंडल, संतोष कुमार, बबलू कुमार, विकास कुमार मंडल, रौशन कुमार, अखिलेश कुमार सभी साकिन फोफनाद, मेहन्द मंडल ग्राम डुमरिया थाना करमाटांड़ जिला जामताड़ा तथा संदी कुमार दास ग्राम जंयतीग्राम थाना मधुपुर के नाम शामिल हैं।


