
Ranchi : अवैध खनन मामले में ईडी (ED) की टीम शुक्रवार सुबह से ही बड़ी कार्रवाई कर रही है. इस बीच IAS पूजा सिंघल के करीबीयों के यहां छापेमारी में ED को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं.झारखंड में कार्यरत आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल के साथ उनके करीबियों के कई ठिकानों पर ईडी की टीम छापेमारी कर रही है.

झारखंड में माइनिंग सेक्रेटरी पद पर कार्यरत IAS पूजा सिंघल से जुड़े एक शख्स के आवास से महत्वपूर्ण दस्तावेज और सबूत ED ने बरामद किए हैं. विश्वसनीय सूत्रों से जानकारी मिली है कि पूजा सिंघल के करीबी CA के आवास से ED ने 17 करोड़ बरामद किए हैं.

बता दें कि शुक्रवार की सुबह ईडी की टीम झारखंड, बिहार, राजस्थान हरियाणा और एनसीआर के 18 जगहों पर एक साथ छापेमारी शुरू की है. रांची में आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल के सरकारी आवास और उनके पति के आवास सहित कई जगह पर ईडी की रेड जारी है. व्यवसायी अमित अग्रवाल के भी कई ठिकानों पर छापेमारी हो रही है. खबर है कि ईडी की टीम दिल्ली से आयी है.
जानकारी के मुताबिक रांची में ईडी की टीम पंचवटी रेसीडेंसी, ब्लॉक नंबर9, चांदनी चौक हरिओम टावर, नई बिल्डिंग, लालपुर, पल्स हॉस्पिटल, बरियातू, आईएएस पूजा सिंघल के सरकारी आवास में छापेमारी कर रही है.


