
Deoghar: जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में हुए तीन अलग अलग सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि तीन बच्चे सहित सात लोग घायल हो गए।

पहली घटना जिले के बुढई थाना क्षेत्र के बभनगामा के पास की है। जहां एक ट्रक के धक्के से बाइक पर सवार एक महिला की मौत हो गयी। जबकि दो लोग घायल हो गये। मृतका का नाम 45 वर्षीरू सनी बेसरा है जो बुढई थाना क्षेत्र के धमनी गांव की रहने वाली है। वहीं घायल का नाम रोढ़ा मुर्मू और दिनेश सोरेन है।

घटना की बावत बताया जाता है कि दामाद जामताड़ा के नरायणपुर निवासी दिनेश मुर्मू अपने ससुर रोढ़ा मुर्मू और सास सनी बेसरा को बाइक से अपने घर नारायणपुर ले जा रहा था। उसी दौरान बभनगावां के पास एक ट्रक चालक लापरवाही एवं तेजगति वाहन चलाते हुए बाइक में जोर दार धक्का मारकर फरार हो गया। इस घटना में बाइक सवार तीनो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। बुढ़ई पुलिस द्वारा तीनों को एंबुलेंस के माध्यम से इलाज के लिये सदर अस्पताल भेज दिया। जहां रास्ते में ही सनी बेसरा की मौत हो गयी। इधर बताया जाता है कि बुढ़ई पुलिस द्वारा गिरिडीह जिला के बेंगाबाद थाना इलाके से धक्का मार रहे ट्रक को दबोच लिया है।
दूसरी घटना कुंडा थाना क्षेत्र के बांधा राइस मिल के पास की है। जहां अनियंत्रित टोटो ने एक महिला और तीन बच्चे को टक्कर मार दिया। घटना के उपरांत सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक के द्वारा इलाज कर छुट्टी दे दी गई है। घटना की बावत बंधा निवासी मीना देवी ने बताया कि अपने बच्चों के साथ बाजार गई थी। लौटने के क्रम में राइस मिल के पास एक अनियंत्रित तीव्र गति से आ रही टोटो ने धक्का मार दिया। जिससे उसकी बेटी साक्षी कुमारी दीक्षा कुमारी एवं बेटा नीतीश कुमार घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने टोटो चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
तीसरी घटना जसीडीह थाना क्षेत्र के पिछड़ीबाद के पास हुई। जहां हाईवा ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया। इस घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां पर ऑन ड्यूटी चिकित्सक के द्वारा इलाज के लिये भर्ती कर दिया। घटना के संबंध में घायल रांगा गांव निवासी तुलसी यादव ने बताया कि बाइक से वह अपनी बहन को लेने के लिए पिछडीबाद जा रहा था। उसी क्रम में तीव्र गति से आ रही अनियंत्रित हाईवा ने बाइक में पीछे से धक्का मार दिया। इस घटना में वह बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने परिजनों को इसकी सूचना दी परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। वहीं घटनास्थल से हाईवा चालक वाहन लेकर फरार हो गया।



