
Godda: गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने संथाल परगना में हो रहे पशु तस्करी का भांडाफोड़ किया है। डॉ. दुबे की मदद से सैंकड़ो गायों को बचाया गया है। इस बात की जानकारी खुद डॉ. निशिकांत दुबे ने ट्वीट कर दी है। सांसद निशिकांत दुबे ने दावा किया है कि 10 हजार से ज्यादा गौ माता को बचाने का काम किया है।

सांसद निशिकांत ने ट्वीट कर लिखा है “इस वीडियो के साथ गोड्डा सांसद ने लिखा आज सुबह 5 बजे गोड्डा लोकसभा के सरैयाहाट में 10 हजार से ज्यादा गौ माता को बचाने का काम हमने किया है। उन्होंने आगे लिखा- इन सभी गायों को बांग्लादेशी तस्कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में तरक्की की जगह तस्करी करा रहे हैं। पुलिस ने मोइउद्दीन और अली अंसारी को गिरफ्तार किया है।”

जानकारी के मुताबिक सुबह पांच बजे सांसद निशिकांत दुबे ने गोड्डा लोकसभा के सरैयाहाट के दिग्घी में बड़ी संख्या में तस्करी के लिए ले जा रहे गायों को देखा। जिसे देखते ही अपने समर्थकों के साथ सांसद ने तस्करों को रोका और दोनों व्यक्ति से पूछताछ की। वाजिब जवाब न मिलने पर ये समझ गए कि पशुओं की तस्करी हो रही है। बड़ी संख्या में सभी पशुओं और उसे ले जा रहे मोइउद्दीन व अली अंसारी को पुलिस के हवाले किया गया।
सासंद ने बताया कि मैं भागलपुर जा रहा था। थाना प्रभारी हमें स्कॉट कर रहे थे। तभी पशुओं की तस्करी होते देखा गया। मेरे सामने दो लोगों को गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार के सहयोग से यह काम हो रहा है। बालू गिट्ठी का जैसे घोटाला चल रहा है, वैसे ही तस्करी हो रही है। एमपी निशिकांत दुबे ने कहा कि इन सभी को हेमंत सोरेन के नेतृत्व में तरक्की के जगह बंगलादेश तस्करी करा रहे हैं ।
इधर, सरैयाहाट पुलिस के मुताबिक गायों की अभी गिनती जारी है। तस्करों से सख्ती से पूछताछ की जा रही है। तस्कर इन गायों को कैसे बांग्लादेश ले जाते इसे लेकर भी पूछताछ जारी है। पुलिस ने बताया कि गायों को अभी थाने में ही रखा गया है। कार्रवाई पूरी होने के बाद सभी गायों को गौशाला भेजा जाएगा।


