
Madhupur/Jamtara: मुख्य रेल खंड के मधुपुर जामताड़ा स्टेशन के बीच मदनकट्टा स्टेशन के 603 रेल ब्रिज के समीप अप रेल पटरी से एक अज्ञात 32 वर्षीय महिला का क्षत विक्षत शव बरामद हुआ है।

घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ घटना स्थल पहुँचकर पड़ताल किया। घटना रेल थाना के बाहर रहने पर करों पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया की मृतका किसी ट्रेन की चपेट में आने से हादसे का शिकार हुई है।

मृतका की पहचान नही हो पायी है। फिलहाल करौ पुलिस मामले मे यूडी केस दर्ज कर शव को पोस्ट मार्डम के लिए भेज दिया है। इधर मृतका के पहचान का प्रयास पुलिस कर रही है।


