
Ranchi: झारखंड में फिर से मौसम का मिजाज (weather patterns) बुधवार से बदलेगा। राजस्थान में बने पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) का असर दिखेगा। इस कारण तीन फरवरी को राज्य के उत्तर-पूर्वी (Santhal ओर Koyalanchal), मध्य (दक्षिणी छोटानागपुर) और दक्षिण (कोल्हान) में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इस दौरान वज्रपात की भी आशंका है। इसे देखते हुए मौसम केंद्र ने येलो अलर्ट जारी किया है।

रांची मौसम विभाग के विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि कड़ाके की ठंड के बीच एक बार फिर मौसम में बदलाव दिखेगा और बारिश होगी। सोमवार को राजधानी रांची में सुबह से ही धूप खिली है। हालांकि कंपकंपाती ठंड से राहत नहीं है। दो फरवरी से ही मौसम का बदलाव दिखने लगेगा। आसमान में बादल छायेंगे। तीन फरवरी और चार फरवरी को बारिश की संभावना व्यक्त की गयी है। बारिश के साथ वज्रपात की भी आशंका है। पांच फरवरी के बाद मौसम साफ हो सकता है।

एक फरवरी तक रांची के साथ झारखंड के अन्य हिस्सों में भी मौसम साफ रहेगा। दो फरवरी से आकाश में बादल छाये रहेंगे। तीन को बारिश और वज्रपात का अनुमान लगाया गया है। पांच फरवरी के बाद मौसम साफ हो सकता है। इसके बाद कुछ दिनों तक ठंड का असर रहेगा। सोमवार सुबह तक पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक ठंड गढ़वा जिले में रही। वहां का न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री से. रिकॉर्ड किया गया ।



