
Ranchi: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे की एक तस्वीर राज्य के प्रति प्रतिबद्धता (commitment) की कहानी कह रही है। इस तस्वीर की चर्चा राजनीतिक हलकों में भी है। जो दोनों नेताओं की सादगी को भी दर्शाता है।

झमाझम बारिश में दोनों नेता हाथ में छाता लेकर रेड कार्पेट पर चलते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर में CM हेमंत सोरेन सफेद शर्ट और बेज पैंट में, एक हाथ में नीला छाता और दूसरे हाथ में फाइलें लेकर बेहद सादे अंदाज में दिखे। वहीं उनके साथ कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और ग्रामीण विकास मंत्री दीपक पांडे भी साधारण सी लाल साड़ी और हाथ में काले छाते के साथ चलती दिखाई पड़ी।

ये तस्वीर उस वक्त की है जब दोनों नेता एक बैठक की ओर जा रहे थे। दरअसल, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची के एटीआई में सत्तापक्ष विधायक दल की बैठक की तरफ जा रहे थे। जहां झामुमो और कांग्रेस के विधायक भी शामिल हुए । जिस वक्त मुख्यमंत्री बैठक के लिए जा रहे थे उसी वक्त मंत्री दीपिका पांडे भी मौके पर पहुंची। लेकिन, हो रही जोरदार बारिश में भी दोनों नेताओं ने मौसम की परवाह किये बगैर बैठक में जाना जरूरी समझा। तत्काल दोनों नेताओं के अंगरक्षकों ने छाता लेकर सहारा देने की कोशिश की। पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और फिर बाद में मंत्री दीपिका पांडेय ने अंगरक्षकों से छाता खुद ले लिया और बैठक स्थल की ओर चल दिए।
बारिश के मौसम में भी दोनों नेताओं की इस प्रतिबद्धता और फुर्ती को लोगों ने ना सिर्फ सराहा बल्कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे के बीच सरकारी स्तर पर बेहतर तालमेल को बयां करती इस तस्वीर की भी तारीफ कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर यह तस्वीर ट्रेंडिंग की वजह बनी रही। इस तस्वीर ने सत्ताधारी दल झामुमो और कांग्रेस के बीच रिश्तों में खटास की अफवाह पर भी फुल स्टॉप लगा दिया है।
इस मौके पर मंत्री दीपिका पांडेय ने कहा कि यह पल झारखंड के विकास , समृद्धि और कुशल मंगल के लिए झारखंड वासी के हित में सामान्य पूर्वक विकास पूर्ण स्वरूप छात्रों के सकारात्मक अभ्यास को बढ़ावा देता है। झारखंड सरकार पूर्ण स्वरूप से आंदोलन कर रहे सभी छात्रों के साथ संपूर्ण रूप से साथ खड़े हैं। और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कार्यकाल में शिक्षा को नई दिशा ले जाने के लिए सरकार हर संभव प्रयास करेंगे।



