नई दिल्ली: देश में एकबार फिर कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी हुई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के कुल 39 हजार 361 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस बीमारी से 416 लोगों की मौत हो गई। वहीं, स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 35 हजार 968 है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में पॉजिटिविटी दर में भी थोड़ी बढ़ोतरी हुई है, जो चिंता का विषय है। पिछले कई दिनों बाद पॉजिटिविटी दर 3 प्रतिशत से ऊपर चला गया है। पिछले 24 घंटे में पॉजिटिविटी दर 3.41 प्रतिशत रही है।

सोमवार सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में अबतक कोरोना के कुल 3 करोड़ 15 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, इस बीमारी से अबतक 4 लाख 20 हजार 967 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 4 लाख 11 हजार 189 हो गई है। राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक 03 करोड़ 05 लाख 79 हजार 106 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
रिकवरी रेट 97.35 फीसद
पिछले कुछ दिनों से कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या नए मामलों से कम है। रिकवरी रेट जस का तस बना हुआ है। पिछले 24 घंटे में देश का रिकवरी रेट 97.35 प्रतिशत है।
पिछले 24 घंटों में 11 लाख टेस्ट
देश में पिछले 24 घंटों में 11 लाख से अधिक टेस्ट किए गए। आईसीएमआर के मुताबिक देश में अबतक कुल 45.74 करोड़ टेस्ट किए जा चुके हैं।
देश में कोरोना रोधी वैक्सीन की अबतक 43.51 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।
Also Read:
- Deoghar : मोबाइल छीनने के प्रयास में बदमाश ने ट्रेन में सवार युवक पर डंडे से किया हमला, गिरकर हुआ घायल
- पूर्व वित्त सचिव सुभाष गर्ग ने की है गलत बयानी, करूंगा मानहानि का मुकदमा : निशिकांत दुबे
- Ayodhya: राम मंदिर के नए CEO जितेंद्र मिश्रा आज से शुरू करेंगे कामकाज
- बीमार प्रदेश’ की छवि से निकलकर UP बना देश की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन : CM योगी
- 2026 Asian Games: गोल्ड मेडल जीतने उतरेंगी भारत की बेटियां, श्रीलंका चुकता करना चाहेगा पिछली हार का हिसाब



