
Deoghar News : देवीपुर थाना क्षेत्र के रहने वाली एक महिला ने अपनी 18 वर्षीय पुत्री के कथित अपहरण का आरोप लगाते हुए देवीपुर थाना में लिखित आवेदन दिया है। मामले के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पीड़िता की मां ने मामले में कहा है है कि 22 जून 2026 की शाम करीब छह बजे उनकी पुत्री करिश्मा कुमारी शौच के लिए घर से नदी की ओर गई थी। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। इसी दौरान गांव में गाय चराने वाले एक व्यक्ति ने सूचना दी कि तीन-चार लोगों से सवार एक चारपहिया वाहन में युवती को ले जाया गया।

मामले में दावा किया गया है कि वाहन में मौजूद लोगों में से एक की पहचान देवीपुर थाना क्षेत्र के अमैयासार गांव निवासी रोहित मंडल के रूप में हुई। दर्ज मामले के अनुसार, परिजनों ने अपने स्तर पर रिश्तेदारों एवं अन्य संभावित स्थानों पर युवती की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।
इसके बाद 3 अगस्त को देवीपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। महिला ने मामले में रोहित मंडल पर पुत्री के अपहरण का आरोप लगाते हुए उसके पिता, चाचा, मां, मामा तथा दो-तीन अन्य लोगों पर भी अपहरण की साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया है।
उन्होंने आशंका जताई है कि यदि युवती की जल्द बरामदगी नहीं हुई तो उसके साथ कोई अप्रिय घटना घट सकती है। मामले में पुलिस से आरोपितों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करते हुए उनकी पुत्री की सकुशल बरामदगी की मांग की है।
वहीं, पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि आवेदन में लगाए गए आरोप शिकायतकर्ता के हैं, जिनकी पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।



