
Jamui : बिहार के मुंगेर जिले के तारापुर सुल्तानगंज मुख़्य मार्ग पर मंगलवार की देर रात को एक बाइक और थार गाड़ी में जबरदस्त टक्कर हो गई।

इस घटना में जमुई जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के जिनहरा गावं निवासी जमुना यादव के पुत्र विकास कुमार की मौत मौके पर ही हो गई जबकि उसके साथ बाइक पर बैठा जिन्हारा निवासी लालू यादव फरार हो गया।

घटना की बाबत बताया जाता है कि मृतक विकास अपने साथी लालू यादव के साथ बाइक से एक दाह संस्कार में शामिल होने सुल्तानगंज गया था। रात को वापस लौट रहा था इस दौरान तारापुर थाना इलाके में एक तर से आमने-सामने बाइक की टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक के साथ-साथ थार वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जाता है कि देर रात को परिजनों द्वारा उसके शव को अपने गांव ले जाया गया।
बुधवार की सुबह शव लेकर परिजन तारापुर थाना पहुंचे। उपरांत तारापुर पुलिस द्वारा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेज दिया गया।
मृतक को दो बेटी है। इधर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना के बाद तारापुर पुलिस द्वारा बाइक और थार वाहन को जब्त कर लिया गया है।


