
Deoghar: फिट इंडिया मूवमेंट के तहत देवघर शहर में मारवाड़ी युवा मंच की ओर से रविवार की सुबह साइक्लोथोन-3 का आयोजन किया गया। साइकिल रेस में 15 वर्ष तक के 102 बच्चों ने हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि भाजपा नेत्री रीता चौरसिया और आलोक अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर किया।

यह प्रतियोगिता सत्संग आश्रम गेट से शुरू होकर शंख मोड़ होते हुए सुभाष चौक, बाजला चौक होते हुए जैन मंदिर रोड स्थित शाखा कार्यालय में जाकर संपन्न हुई।
प्रतियोगिता के सभी विजेताओं को पुरस्कार और आरआर मोटर्स की टीम की तरफ से मुफ्त सर्विस कूपन दिया गया। इसके अलावा सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर भाजपा नेत्री रीता चौरसिया ने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा चलाए जा रहे फिट इंडिया मूवमेंट को गति प्रदान करने के लिए पूरे देश भर में अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच की लगभग 800 से भी अधिक शाखाओं में साइक्लोथोन-3 का आयोजन किया जा रहा है। इसके अलावा सभी प्रतिभागियों के लिए मंच की ओर से हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जा रहा है। जिसमें सभी प्रतिभागियों और वहां मौजूद सभी लोगों ने हस्ताक्षर किए।












