Ranchi: झारखंड के 14 जिलों में कोरोना का एक भी नया मरीज नहीं मिला है। बुधवार सुबह पिछले 24 घंटों में राज्य में कोरोना के 28 मरीज स्वस्थ हुए हैं, जबकि 34 नए संक्रमित मिले हैं। संतोष की बात है कि इस दौरान कोरोना से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है।

राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सबसे अधिक मरीज राजधानी रांची में मिले हैं। रांची में 17, जबकि रामगढ़ से पांच नए मरीज मिले हैं। बोकारो, धनबाद, पाकुड़ और कोडरमा जिलों में हर एक में दो नए मरीजों की पहचान हुई है। पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर), गिरिडीह , हजारीबाग और जामताड़ा से एक-एक नए मरीज मिले हैं।

इन मरीजों के साथ राज्य में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या तीन लाख, 47 हजार, 440 हो गयी। इनमें से तीन लाख, 42 हजार,102 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक राज्य में पांच हजार, 130 मरीजों की मौत हो चुकी है। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 98.46 प्रतिशत है।
राजधानी रांची में पिछले 24 घंटे में कोरोना का विस्फोट हुआ है । एक बार फिर बहुत दिनों बाद जिले में 17 मरीज मिले हैं। फिलहाल, रांची में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 60 है। पिछले 24 घंटों में आठ मरीज अस्पतालों से डिस्चार्ज हुए हैं। अबतक कुल 85 हजार, 431 पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें 83 हजार,783 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं।
इसे भी पढ़ें:
- Deoghar सहित झारखण्ड के आठ जिलों में 10 और 11 नवंबर को बारिश के आसार
- America में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य हरि बॉक्सर हिरासत में, भारत लाने की प्रक्रिया शुरू
- Deoghar: चालक के अपहरण के बाद हाइवा मालिक से मारपीट, जबरन पांच हजार रुपये की ऑनलाइन वसूली
- त्योहारी सीजन में Railway की तैयारियों का अश्विनी वैष्णव ने लिया जायजा, 18 हजार से अधिक विशेष ट्रेनें चलाई जा रहीं
- Deoghar: बेलाबगान में बंद घर का ताला तोड़ डेढ़ लाख के सामान की चोरी



