Deoghar: देवघर नगर थाना इलाके के हिरणा मोहल्ला में बिजली के क्ररंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। परिजनों ने बताया कि मृतक 45 वर्षीय सलीम शेख गुरुवार रात कमरे में बल्ब लगा रहा था। उसी क्रम में उसे बिजली का जोरदार झटका लगा।

जिससे वह नीचे गिर पड़ा। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। यहां प्राथमिक उपाचार के बाद उसे भर्ती कर लिया गया।

इलाज के क्रम में शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन द्वारा इसकी जानकारी बैद्यनाथ धाम ओपी पुलिस को दी गयी।
सूचना मिलते ही ओपी पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।



