जसीडीह (देवघर): मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने वाले एक आरोपी को जसीडीह पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक बीते जनवरी माह में जसीडीह नीचे बाजार निवासी बादल कुमार गुप्ता ने सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करते हुए पद से हटाने की धमकी दी थी। घटना को लेकर जसीडीह निवासी पार्टी कार्यकर्ता सरोज कुमार सिंह ने आवेदन देकर कहा था कि पार्टी की छवि धूमिल करने और सोशल नेटवर्किंग का गलत उपयोग करने व अन्य प्रकार के आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी।

आवेदन पर पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी थी। बताया जा रहा कि घटना के बाद आरोपी घर से फरार था। बुधवार को जसीडीह थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर विक्रम प्रताप सिंह को जानकारी मिली कि आरोपी घर पर ठहरा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मे भेज दिया है।
वहीं, गहन पूछताछ किए जाने पर पुलिस के समक्ष कई प्रकार का खुलासा आरोपी ने किया है । पुलिस तमाम बिंदुओं पर छानबीन कर रही है।
यह भी पढ़ें:
- दिवंगत मंत्री सुदिव्य सोनू के द्वादशकर्म में पहुंचे CM हेमंत सोरेन, भावुक होकर बोले- उनका जाना अपूरणीय क्षति
- मानसिक क्रूरता के पर्याप्त साक्ष्य न हों तो यह तलाक का आधार नहीं बन सकताः Jharkhand High Court
- 2026 Asian Games: भारत के लिए ‘सरप्राइज पैकेज’ साबित हो सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
- Cricketer पृथ्वी शॉ की सगाई टूटी, मंगेतर आकृति अग्रवाल ने अलग होने की घोषणा की
- Deoghar: फर्जी कस्टमर केयर व पीएम किसान योजना के नाम पर साइबर ठगी, चार गिरफ्तार



