
Deoghar: सामाजिक सरोकार की दिशा में एक सराहनीय पहल देखने को मिली, जहां मारवाड़ी सेवा समिति एवं कुम्हारटोली सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर एवं चश्मा वितरण कैम्प का आयोजन किया गया।

शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराई। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा लोगों की आंखों की जांच की गई और जरूरतमंद मरीजों के बीच निःशुल्क चश्मा एवं दवाइयां भी वितरित की गई।

आयोजकों ने बताया कि जिन मरीजों को ऑपरेशन की आवश्यकता होगी, उनका निःशुल्क इलाज कोलकाता स्थित अस्पताल में कराया जाएगा। इस शिविर के माध्यम से लगभग 400 लोगों के नेत्र परीक्षण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
आयोजन समिति का कहना है कि भविष्य में भी इस तरह के जनसेवा कार्य लगातार जारी रहेंगे, ताकि जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके।



