Deoghar : जसीडीह थाना क्षेत्र के रूपसागर गांव निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग कलाकार भोला दास की मूर्ति बनाने के दौरान छत से गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां जांच के बाद ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय बैद्यनाथ धाम ओपी पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस को दिए बयान में मृतक के पुत्र टिकेत दास ने बताया कि उनके पिता पगला बाबा दुर्गा मंदिर में पूजा समिति की ओर से कहे जाने पर मंदिर की छत पर मूर्ति बनाने का काम कर रहे थे।
इसी दौरान वे छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनकी मौत हो गई।



