
Geneva: वैश्विक कोरोना महामारी (global corona pandemic) से मरने वालों की संख्या 60 लाख को पार कर मंगलवार तक 6,004,421 तक पहुंच गई है। ये जानकारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने साझा की। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने डब्ल्यूएचओ के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि वैश्विक स्तर पर अबतक कोरोना के 446,511,318 मामले सामने आए जबकि 6,004,421 लोगों की मौत हो चुकी है।

अमेरिका में 7.8 करोड़ से ज्यादा सक्रिय मामलों और 951,348 मौतों के साथ पुष्टि किए गए मामलों और मौतों की संख्या क्रमश: 17.6 प्रतिशत और 15.8 प्रतिशत है।

अमेरिका के बाद भारत और ब्राजील हैं, जहां कोरोना मामलों की संख्या 4.2 करोड़ और 2.9 करोड़ से ज्यादा है, साथ ही साथ 515,210 और 652,143 मौतें भी दर्ज की जा चुकी हैं।
डब्ल्यूएचओ के क्षेत्रीय कार्यालयों के संदर्भ में अमेरिका और यूरोप ने अब तक क्रमश: 1.48 करोड़ और 1.83 करोड़ से ज्यादा पुष्ट मामले सामने आए है। दोनों क्षेत्रों में मरने वालों की संख्या 2,649,627 और 1,891,911 हो चुकी है।
- Deoghar: गुप्त सूचना पर पुलिस की कार्रवाई, चोरी के लोहे से लदा ट्रक जब्त, चालक गिरफ्तार

- सरायकेला में श्राद्ध कार्यक्रम के दौरान वज्रपात; बच्ची समेत दो की मौत, पांच घायल

- Deoghar: पिस्टल दिखा आईफोन और सोने के चेन की छिनतई, विरोध करने पर जानलेवा हमला, मामला दर्ज

- झुमराज बाबा मंदिर के पुजारी की संदिग्ध परिस्थिती में मौत, देवघर सदर अस्पताल में डॉक्टर ने किया मृत घोषित

- श्रावणी मेला के लिए बरहनी-देवघर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी राहत



