
Ranchi: दक्षिणी पश्चिमी मानसून गुरुवार को बंगाल की खाड़ी में पहुंच गया है। केरल में भी मॉनसून ने दस्तक दे दी है। मानसून के केरल से झारखंड पहुंचने में 10 से 12 दिन का समय लगता है। इस हिसाब से इसके झारखंड में 15 जून तक पहुंचने की संभावना है। यह जानकारी मौसम विभाग ने गुरुवार को दी है।

इधर, राज्य में मॉनसून आने से पूर्व राजधानी रांची सहित राज्य भर के विभिन्न जिलों में प्री मॉनसून की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 04 से लेकर 08 जून तक राज्य के विभिन्न जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना व्यक्त की है।

इसके अलावा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी संभावना व्यक्त की गई है। इसे लेकर विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया।
गौरतलब है कि पिछले वर्ष झारखंड में मॉनसून 17 जून को पहुंचा था।


