
Deoghar: देवघर के एक होटल सभागार में रौनियार वैश्य महासभा द्वारा जिला सम्मेलन सह पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

इस दौरान मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में समाज के प्रदेश संयोजक भीम प्रसाद के अलावे मौके पर समाज के सैकड़ों लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

इस कार्यक्रम में समाज के देवघर जिला के अलावे दुमका सहित दूसरे जिला के भी सैकड़ों सदस्य मौजूद थे।इस दौरान मौके पर जिला सहित सभी प्रखण्डों के पदाधिकारियों को अंग वस्त्र प्रदान कर स्वागत किया गया।
मौके पर संगठन संयोजक संतोष गुप्ता ने कहा कि आज समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक सह पारिवारिक सम्मेलन का आयोजन किया गया है। आज समाज को राजनीतिक और शैक्षणिक उत्थान की बहुत जरूरत है इन सभी बातों को लेकर आपस मे विचार विमर्श किया गया है। इस मिलन समारोह का मुख्य उद्देश्य था कि समाज एक जुट हो और अपनी शक्ति को पहचाने।कहा गया है संघे शक्ति कलियुगे इसे इसे चरितार्थ करना है।
वहीं जिला उपाध्यक्ष उमेश गुप्ता ने कहा कि समाज की एकजुटता ही हमारी ताकत है। आज विभिन्न समाज के लोग एकत्रित होकर राजनीति के क्षेत्र में अपने आप को स्थापित कर समाज का उत्थान कर रहें हैं। हमारा समाज भी कहीं पीछे नहीं रहेगा आज की उपस्थित भीड़ ने हमारे समाज की ताकत और शक्ति को लोगों के समक्ष रखा है बहुत उत्साह की बात है।
इस दौरान मौके पर जिला अध्यक्ष अशोक प्रसाद साह,उपाध्यक्ष उमेश गुप्ता,कार्यकारणी सदस्य सह सारठ प्रखंड अध्यक्ष संतोष गुप्ता,संजय गुप्ता,श्याम गुप्ता,रिंकू गुप्ता,शंकर गुप्ता,विशिष्ट अतिथि सुखदेव प्रसाद,प्रकाश प्रसाद,सचिव विजय राज,युवा प्रदेश अध्यक्ष संतोष गुप्ता,महिला अध्यक्ष लता गुप्ता,प्रदेश सचिव नम्रता गुप्ता सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।






