
Deoghar : गैस सिलेंडर में आग लगने से एक ही परिवार के चार लोग झुलस गए। सभी को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सभी झुलसे व्यक्ति सीमावर्ती जमुई जिला के चकाई थाना क्षेत्र के चरघरा के रहने वाले हैं। घायलों में 60 वर्षीय श्यामदेव राय 25 वर्षीय पिंकी कुमारी 25 वर्षीय दिनेश कुमार 50 वर्षीय मालिया देवी के नाम शामिल हैं।

घटना मंगलवार की शाम की बताई जाती है। सिलेंडर में आग कैसे लगी इसकी जानकारी देने से परिजन इनकार कर रहे हैं।
घटना की जानकारी चकाई पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है


