
Deoghar News : देवघर नगर थाना क्षेत्र के नंदन पहाड़ स्थित फिल्टर प्लांट के पास एक कुंए से 25 मार्च 2025 को सिंघवा निवासी राहुल महथा का शव बरामद किया गया था। इसे मामले में उसकी मां अन्नू देवी ने 10 लोगों पर हत्या कर कुंए में फेंकने का आरोप लगाया था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मृतक का गला दबा कर हत्या करने का मामला सामने आया था। इसे मामले में कई नामजद आरोपी अब भी फरार बताये जाते हैं। हत्या आरोपितों द्वारा मंगलवार को अन्नू देवी और उसके छोेटे बेटे रोहित कुमार पर हमला करने की बात सामने आयी है।

मामले को लेकर अन्नू देवी ने नगर थाना में आवेदन देकर शिकायत किया है। कहा है कि वह अपने छोटे बेटे के साथ सिंघवा से ट्रेन पकड़ने जसीडीह स्टेशन जा रही थी।
उसी दौरान बेलाबगान बुलेट शोरूम के पास पहले से घात लगाकर बैठे शिवम महथा, अनिता देवी, मुस्कान कुमारी तीनों सिंघवा, चंदाजोरी निवासी चंदन ठाकुर और उसकी पत्नी ने अचानक हमला कर दिया।
मारपीट के क्रम में करीब 80 हजार की कीमत का सोने का चेन और कनवाली छीन लिया। हो हल्ल सूनकर आसपास के लोग जुटने लगे तो वे सभी भाग खड़े हुए। नगर पुलिस शिकायत लेकर जांच में जुट गयी है।


