
Deoghar : देवघर जिले के देवीपुर थाना इलाके के देवीपुर बाजार निवासी एक मुर्गी दाना बेचने वाले व्यवसायी ने सोमवार की सुबह फांसी लगाकर आत्मा हत्या कर ली। उसने कमरे में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या की।

मृतक का नाम 35 वर्षीय पिंकू रवानी है। घटना की जानकारी मिलते ही देवीपुर थाना प्रभारी संदीप कृष्णा मौके पर पहुंचे और परिजनों से मामले की जानकारी ली। देवीपुर पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया।

बताया जाता है कि मृतक मुर्गी दाना का बिजनेस करता था। उसी से अपने परिवार का भरण पोषण करता था। सूत्रों ने बताया कि व्यवसायी की पिछले कुछ महीनों से बिजनेस घाटे में चल रहा था।
जिससे वह परेशान रहा करता था। इधर देवीपुर पुलिस मामले कि छानबीन में जुट गई है।


