
Deoghar : देवघर जिले के देवीपुर थाना इलाके के महुआटांड़ गावं में एक 18 वर्षीय युवक के फांंसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किये जाने का मामला सामने आया है।

उसे गंभीर हालत में परिजनों ने इलाज के लिये सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

युवक का नाम बजरंगी दास पिता शिबू दास है।
किस परिस्थिति में उसने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया इसकी जानकारी नहीं मिल पायी है।
इधर अस्पताल प्रबंधन द्वारा इसकी जानकारी स्थानीय बैद्यनाथ धाम ओपी पुलिस को दे दी गयी है।



